इंडिया

भारत में कोरोना के नए वेरिएंट BA.4 और BA.5 की पुष्टि

देश दुनिया में कोरोना वायरस ने कहर मचा रखा है। अब तक ये वायरस लाखों लोगों को मौत की नींद सुला चुका है। हर बार ये नए-नए वेरिएंट बदलकर देश दुनिया में तबाही मचा रहा है। इसी बीच अब भारत में कोरोना के नए सब वेरियंट BA.4 और BA.5 की पुष्टी हुई है जो चिंता का गंभीर विषय है।

बता दें कि तेलंगाना में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना वायरस का ये नया वेरिएंट BA.5 पाया गया है। इसके अलावा कोरोना वेरिएंट BA.4 के भी दो मामलों की पुष्टि हुए ही। इसमें से एक हैदराबाद में तो दूसरा तमिलनाडु में पाया गया है। तमिलनाडु में एक 19 साल की महिला BA.4 वेरिएंट से संक्रमित पाई गई है। देश की कोविड-19 जीनोमियक सीक्वेंसिंग कंसोर्टियम (INSACOG) ने इसकी पुष्टि की है।

हैरानी की बात ये है कि जिन लोगों में कोरोना वायरस के ये नए वेरिएंट पाए गए हैं उन लोगों की कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा की हिस्ट्री नहीं है। इतना ही नहीं उन लोगों ने ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज भी ली हैं। वहीं, राहत की बाय ये है कि इनमें संक्रमण के हल्के लक्षण मिले हैं। ओमिक्रॉन के इन दो नए सब-वैरिएंट्स के मामलों की पुष्टि होने के साथ ही एहतियात के तौर पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ा दी गई है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

51 mins ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

55 mins ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

1 hour ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

1 hour ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 hour ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

5 hours ago