Categories: इंडिया

कर्नाटक: येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेसी विधायक

<p>कर्नाटक में सियासी उठापटक के बाद आखिरकार बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। वो तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। गुरुवार सुबह 9:30 बजे बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।&nbsp; लेकिन, इसके बाद ही कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। अबतक ईगलटन रिसोर्ट में बैठे कांग्रेस विधायक भी फ्रीडम पार्क पहुंचकर धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेस इस शपथ ग्रहण का जोरदार विरोध कर रही है।</p>

<p>कांग्रेस नेता ग़ुलाम नबी आजाद की अगुवाई में सभी विधायक प्रदर्शन करने के लिए विधानसभा में एकत्र हुए हैं। गुलाम नबी आजाद के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे, सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल विधानसभा में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके पहले रात भर चले राजनीतिक ड्रामे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शपथ ग्रहण समारोह रोकने से इंकार कर दिया था।</p>

<p>कांग्रेस का कहना है कि JDS और कांग्रेस गठबंधन के पास बहुमत होने के बाद भी राज्यपाल ने बीजेपी के इशारे पर येदियुरप्पा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर संविधान की अनदेखी की है। बता दें कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा को 104 जबकि, कांग्रेस को 78 और JDS के खाते में 38 सीटें आईं थीं, वहीं अन्य को 2 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

1 hour ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

2 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

3 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

3 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

4 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

4 hours ago