इंडिया

CWC ने किया तारीखों का ऐलान, कांग्रेस को 19 अक्टूबर को मिलेगा नया प्रेसीडेंट

देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. कांग्रेस मौजुदा समय में सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. इसी बीच कांग्रेस पार्टी को 19 अक्टूबर 29 महीने बाद पूर्णकालिक अध्यक्ष मिल जाएगा. कांग्रेस पार्टी CWC ( Congress Working Committee) की बैठक के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई है.

अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को रखा गया है. 19 अक्टूबर को मतगणना होगी. चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी. इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है.

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में खलबली मची हुई है. कांग्रेस पार्टी अर्श से फ़र्श तक पहुँच चुकी है. अध्यक्ष को लेकर उठ रहे सवालों के बीच रविवार को पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष और पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों पर मंथन के साथ ऐलान कर दिया गया है.

Vikas

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

8 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

8 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

8 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

8 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

12 hours ago