इंडिया

अचानक बढ़ने लगे कोरोना मरीजों के आंकड़े, 24 घंटे में 60 की मौत

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। बीते दिन भारत में कोविड के 3,377 नए केस दर्ज हुई जो कि मध्य-मार्च के बाद से सबसे ज्यादा है। देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,72,176 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में 60 और मरीजों की मौत हुई, जिससे कुल मौतों का आंकड़ा 5,23,753 पहुंच गया।

फिलहाल देश में 17,801 एक्टिव केस हैं, जिसकी दर 0.04% है। बीते दिन 2,496 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए। अब तक रिकवर हो चुके लोगों की संख्या 4,25,30,622 हो गई है। फिलहाल रिकवरी रेट 98.74% है। देश भर में कोविड वैक्सीनेश कैंपेन भी जारी है। अब तक 188.65 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

Balkrishan Singh

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

24 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

38 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

50 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

1 hour ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago