इंडिया

दिल्ली पुलिस ने किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 पाक आतंकियों सहित 6 को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाक के संगठित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से दो पाक से प्रशिक्षित आतंकवादी भी हैं। डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि स्पेशल सेल ने ऑपरेशन में विस्फोटक और अग्निशस्त्र बरामद किए हैं। ये गिरफ्तारियां दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र से हुई हैं। दिल्ली पुलिस एक महीने से इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही थी। इस आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने के लिए एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में छापेमारी की। स्लिपर सेल का इस्तेमाल कर ये आतंकी दहशतगर्दी का खेल खेलना चाहते थे।

अधिकारियों ने बताया कि इनकी दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में ब्लास्ट करने की प्लानिंग थी। हमें इनपुट मिला था जिसमें पता चला था कि भारत के कुछ हिस्सों में आतंकी घटना होने वाली हैं। हमने टेक्निकल सर्विलांस के जरिए इसको कन्फर्म किया है कि ऐसी साजिश रची जा रही है। 1 कोटा से, 2 दिल्ली से, 3 उत्तर प्रदेश एटीएस के साथ मिलकर यूपी के हिस्सों से पकड़े गए हैं। 2 आतंकी जो पाकिस्तान गए थे उन्हें पहले मकस्ट ले जाया गया था, वहां से बोट में वो पाकिस्तान गए और वहां 15 दिनों की ट्रेनिंग ली।

पुलिस ने बताया, ‘ उन्होंने 2 टीमों का गठन किया- एक को दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम द्वारा समन्वित किया जा रहा था, इसे सीमा पार से भारत में हथियार लाने और यहां छुपाकर रखने का काम सौंपा गया था। दूसरी टीम को हवाला के माध्यम से पैसे का इंतजाम करना था।’ पकड़े गए आतंकियों में एक का नाम मोहम्मद ओसामा है, जिसे दिल्ली का ही रहने वाला बताया जा रहा है। बाकियों के नाम जीशान कमर, जान मोहम्मद अली शेख, मोहम्मद अबु बकर, मोहम्मद आमिर जावेद और मूलचंद लाला बताए जा रहे हैं।

 

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

14 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

14 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

14 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

14 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

14 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

14 hours ago