Categories: इंडिया

मीडिया जगत के लिए एक और झटका, रोहित सरदाना के बाद दूरदर्शन की मशहूर एंकर कनुप्रिया की कोरोना से मौत

<p>कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर देश में इस कदर हावी हो गया है कि कब क्या हो जाए इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। आए दिन इस महामारी को लेकर दर्दनाक खबरें सुनने को मिल रही हैं। बीते कुछ दिनों में देश ने इस महामारी के कारण कई जानी मानी हस्तियों को खो दिया है। अब इसमें एक नाम दूरदर्शन की जानी पहचानी न्यूज़ एंकर कनुप्रिया का नाम भी शामिल हो गया है। कोरोना संक्रमण के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।</p>

<p>कनुप्रिया एंकर के साथ एक खूबसूरत अभिनेत्री भी थी। उनकी करीबी नोना वालिया ने सोशल मीडिया पर यह दुखद खबर शेयर की है। कनुप्रिया ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर कहा था कि वह अस्पताल में एडमिट हैं तथा उन्हें सभी की दुआओं की आवश्यकता है। बताया जा रहा है कि कनुप्रिया का ऑक्सीजन स्तर कम होने और बुखार बढ़ने के कारण उनकी मौत हो गई।&nbsp;</p>

<p>वहीं, इससे एक दिन पहले जाने माने न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। कुछ दिन पहले वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और नोएडा के सेक्टर-11 स्थित अस्पताल में इलाज ले रहे थे। उनकी मौत पर मीडिया जगत, राजनीतिक क्षेत्र तथा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शोक प्रकट किया था।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

10 mins ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

29 mins ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

32 mins ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

42 mins ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

1 hour ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

5 hours ago