Categories: इंडिया

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भरा,बारिश से बेहाल हुई मुंबई

रविवार से लगातार चल रही बरसात ने मुंबई को बेहाल कर दिया है। अलग-अलग घटनाओं में अब तक चार लोगों के मारे जाने की खबर है। एक बड़ी इमारत की चहारदीवारी धसने से कई कारें मलबे में दब गईं। कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भी समस्या का सामना करना पड़ा है।

कोंकण क्षेत्र में  मानसून अपनी रंगत में दिखा। जिसका पूरा प्रभाव मुंबई, ठाणे, दक्षिणी कोंकण एवं समुद्रतटीय कर्नाटक में नजर आया।  मुंबई में 250 मिलीमीटर से अधिक बरसात हो चुकी है। अगले दो दिनों तक इसके जारी रहने की उम्मीद है। बारिश का ज्यादा असर मुंबई उपनगर में देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार सर्वाधिक बरसात मुंबई के मालाड उपनगर में दर्ज की गई।

उसके बाद पवई और मुलुंड का नंबर रहा। इस बरसात ने मुंबई महानगरपालिका की तैयारियों की भी पोल खोल दी। धारावी, सायन, माटुंगा, हिंदमाता, मालाड, कुर्ला, अंधेरी सबवे, भांडुप और लोअर परेल क्षेत्रों में सड़कों पर दो से तीन फुट पानी जमा हो गया। जिसके कारण आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर साल की तरह इस बार भी सायन सहित कुछ और रेलवे स्टेशनों के ट्रैक पर भी पानी भर गया।

जिसका असर मध्य, पश्चिम और हार्बर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। गनीमत यह रही कि मुंबई की जीवनरेखा कही जानेवाली ये रेलसेवाएं धीमी गति से चलती रहीं, थमी नहीं। भारी बारिश के कारण हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। मुंबई विमानतल के मेन रनवे पर पानी भर जाने से कुछ देर के लिए उड़ाने स्थगित करनी पड़ी थीं।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

4 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

5 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

6 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

8 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

8 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

9 hours ago