Categories: इंडिया

उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन से बिगड़े हालात, एक महिला की मौत

<p>उत्तराखंड, हिमाचल, समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन से हालात बदतर हो गए हैं। उत्तराखंड में कई जगह चट्टानें खिसकने और भूस्खलन होने की खबर है। पहाड़ टूटने और मलबा गिरने से सड़कें भी बंद हो गई हैं साथ ही कई सड़कें बह गई हैं, जिसके चलते लोगों की आवाजाही बाधित हुई है।</p>

<p>कुछ पहाड़ी इलाके सड़क संपर्क से कट गए हैं और कई गांवों के घरों में मलबा घुस गया है। उत्तराखंड के कैम्पटी-मसूरी रोड और जोशीमठ-मलारी रोड भी मलबा गिरने और चट्टानों के खिसकने के चलते बंद हो गए हैं। पिथौरागढ जिले में भारी बारिश के बाद भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है।</p>

<p>उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक गैला पत्थरकोट निवासी नारायणी देवी मदकोट से अपने घर आते समय भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के पत्थरों की चपेट में आ गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से पिथौरागढ़ की मुनस्यारी तहसील में मदकोट-बसंतकोट निर्माणाधीन सड़क का मलबा लगभग 14 परिवारों के घरों में घुस गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

21 mins ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

52 mins ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

2 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

2 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

2 hours ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

7 hours ago