इंडिया

क्या किसान आंदोलन हो गया वापस? बॉर्डर से क्यों हटने लगे तंबू?

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के किसान आंदोलन के निलंबन का बयान आते ही सिंघु बॉर्डर पर 378 दिनों से बैठे किसानों ने अपने तंबू हटाना शुरु कर दिये हैं।

चढ़ूनी ने अपने बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की सारी मांगे मान ली हैं इसलिए किसान आंदोलन को निलंबित किया जा रहा है। पर उन्होंने ने ये भी कहा कि अगर केंद्र सरकार अपने वादों से मुकरती है तो आंदोलन को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। अब किसान नेता हर महीने बैठक करेंगे और केंद्र के फैसलों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार करते रहेंगे।

आपको बता दें कि 26 नवंबर 2020 से किसानों ने दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डरों पर धरना दे रखा था। किसान संगठनों की माने तो इस आंदोलन में 700 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई है। 29 नवंबर 2021 को संसद ने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया था। अब केंद्र सरकार ने किसानों की बाकी मांगों को भी पूरी करने का अश्वासन दे दिया है।

ये थी किसानों की मांगें
केंद्र सरकार ने किसानों की इन मांगों को लेकर हामी भरी है। किसानों का कहना था कि जो लोग कृषि कानूनों की ड्राफ्टिंग में शामिल थे, उन्हें एमएसपी पर कमेटी में शामिल नहीं किया जाए। सिर्फ संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल संगठनों को इसमें जगह दी जाए। किसानों ने ये भी मांग रखी थी कि पहले केस वापस ले सरकार, इसके बाद आंदोलन वापस लिया जाएगा। मुआवजे पर किसानों ने पंजाब सरकार की तर्ज पर आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को मुआवजा देने की बात कही थी।

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 mins ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

18 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

27 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

36 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

49 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

1 hour ago