Categories: इंडिया

गणतंत्र दिवस पर किसानों ने सिंघु बॉर्डर पर निकाली ट्रैक्टर परेड, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

कृषि कानूनों को लेकर किसान का आंदोलन आज 62वें दिन में प्रवेश कर गया है। इन कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर आज दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। वहीं, किसानों ने दिल्ली पुलिस के तय रूट का उल्लंघन करते अब बाहरी रिंग रोड से होते हुए दिल्ली की तरफ कूच कर गए हैं। पुलिस भी उन्हें नहीं रोक रही है। इससे पहले सिंघु बॉर्डर के साथ टीकरी और यूपी बॉर्डर पर भी किसानों ने तय समय से पहले ट्रैक्टर परेड शुरू कर दी है।

जैसे ही आज सुबह सिंघु बॉर्डर से मुकरबा चौक से किसान आगे बढ़े तो कुछ किसान आपस में ही भिड़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो किसान बैरिकेड तोड़ने लगे। बसों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद हालात काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हो गई। यहां माहौल तनावपूर्ण हो गया है। वहीं, यूपी गेट पर किसान दिल्ली के लिए कूच कर दिया है। ट्रैक्टरों के साथ ट्रॉली भी जोड़ी है, जिसमें खाने का सामान और सिलेंडर आदि भी रखे गए हैं। ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ भारतीय किसान यूनियन और अन्य किसान संगठनों के झंडे एवं गन्ने भी लगाए गए हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर झांकी भी लगी है। नारेबाजी के साथ किसान दिल्ली के लिए निकल गए हैं।

बता दें कि इस तरह तीनों बॉर्डर से कुल 15 हजार ट्रैक्टर को दिल्ली प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की गई है। तय अनुमति पत्र/ NOC के मुताबिक, दोपहर 12 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक के लिए ही टैक्टर परेड की अनुमति दी गई है। किसान नेताओं से यह भी कहा गया है कि वे ढाई हजार वालंटियर सभी रूटों लगाएं।

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

1 hour ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

2 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

2 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

2 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

17 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

17 hours ago