Categories: इंडिया

बारिश का कहरः नेपाल में बाढ और भूस्खलन से 43 लोगों की मौत, 24 लापता

<p>बारिश का कहर पूरे देश में जारी है। नेपाल में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन होने से 43 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 लोग लापता हैं। साथ ही 20 लोग घायल हो गए हैं। जबकि 50 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। बाढ़ से नेपाल के ज्यादातर इलाके पानी में डूब गए हैं। बचाव टीमें प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों, खोज और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं।</p>

<p>नेपाल आपातकालीन कार्यसंचालन केंद्र के प्रमुख बेद निधि खानल ने बताया कि देशभर में 200 से अधिक स्थानों की पहचान मानसून संबंधित आपदाओं के लिए अतिसंवेदनशील क्षेत्र के रूप में की गई है और बचाव दल, राहत कार्यों, खोज और बचाव कार्यों का संचालन कर रहे हैं।</p>

<p>काठमांडू के भी कुछ क्षेत्र में बाढ़ के पानी में जलमग्न हो गए हैं। मृतकों में तीन सदस्य एक ही परिवार के थे। काठमांडू स्थित उनके घर की दीवार ढ़हने से तीनों उसकी चपेट में आ गए थे। वहीं, 3 अन्य लोग पूर्व के खोतांग जिले में एक भूस्खलन में मारे गए। इसके अलावा असम और बिहार में भी बारिश अपना कहर बरपा रही है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3741).jpeg” style=”height:340px; width:640px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

3 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

3 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

3 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

4 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

4 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

4 hours ago