इंडिया

डॉ. अंबेडकर को पहले पुष्पाजंलि देने के लिए भिड़े AAP और बसपा के कार्यकर्ता

डेस्क। पंजाब के जालंधर में एक अजीबो गरीब किस्सा सामने आया। यहां डॉ. बीआर आंबेडकर चौक पर आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता आपस में सिर्फ इस बात को लेकर भिड़ गए कि पहले पुष्पाजंलि कौन देगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब दोनों दलों के नेता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे। इस मौके पर विभिन्न सियासी दलों के नेता मौजूद थे। भीड़ के बीच में बसपा और आप के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में पहले जाने को लेकर भिड़ंत हो गई। कुछ कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई होने पर मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला।

उसी समय सीएम भगवंत मान को भी वहां से गुजरना था। नतीजतन मौके पर मुस्तैद पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को धक्के मारकर भीड़ से बचा लिया। लेकिन इस बीच 2-3 कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर हाथापाई हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक गुट आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का था तो दूसरा गुट बसपा के कार्यकर्ताओं का था। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि दोनों दलों में से किसी भी दल ने नहीं की है।

Manish Koul

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

11 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

11 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

18 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

18 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

18 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

19 hours ago