<p>ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने अपनी भारत यात्रा के दौरान केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भारत-ऑस्ट्रेलिया की बीच द्विपक्षीय सम्बन्धों, व्यापार और निवेश बढ़ाने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से सांसद किशन कपूर और शिमला के से सांसद सुरेश कश्यप ने भी टोनी एबॉट के भारत आगमन पर उनका स्वागत कर उन्हें हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया।</p>
<p>टोनी एबॉट से मुलाक़ात के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक और विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत के सवा अरब नागरिक टोनी एबॉट का भारत आगमन पर स्वागत करते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया एक अहम साझीदार देश हैं और और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों व उनकी विदेश नीति के चलते हमारे सम्बन्धों को और मज़बूती मिल रही है।</p>
<p>टोनी एबॉट ऑस्ट्रेलिया के लोकप्रिय नेता हैं और इस बदलते वैश्विक परिदृश्य में उनका भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार,निवेश और द्विपक्षीय सम्बन्धों को और अधिक बढ़ाने में काफ़ी अहम भूमिका रहने वाली है"। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट के भारत आगमन पर अनुराग ठाकुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनैतिक दलों के सांसद व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।</p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…