इंडिया

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, दो संदिग्ध गिरफ्तार, सलमान की बढ़ाई सुरक्षा

Baba Siddiqui murder Maharashtra : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की सोमवार रात खेर नगर में उनके बेटे के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। 66 वर्षीय सिद्दीकी को तीन हमलावरों ने निशाना बनाया। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि तीसरा फरार है। इस हत्‍यकांड के पीछे लारेंस गैंग का हाथ होने का अंदेशा है। लिहाजा बालिवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्‍योंकि सलमान खान भी गैंग के टारगेट पर हैं और उन्‍हें कई धमकियां मिल चुकी हैं।

 

इस घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी नेताओं ने इस हत्या को विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की नाकामी बताया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच का जायजा लिया और कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।

सिद्दीकी ने बांद्रा (पश्चिम) सीट से तीन बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था और वे अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संघर्षरत नेता माने जाते थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस घटना को निंदनीय करार दिया और कहा कि राज्य सरकार घटना की गहन जांच करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने भी कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

7 hours ago

Himachal: सरकारी स्कूलों में शिक्षा का तरीका बदल रहा, बच्चे अंग्रेजी में पढ़ रहे

विपल्‍व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…

7 hours ago

केविन पीटरसन जल्द ही परिवार संग भारत यात्रा पर, हिंदी पोस्ट ने जीता दिल

Kevin Pietersen India visit; इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों…

7 hours ago

Hamirpur: आयुर्वेदिक अस्पताल में अब सालभर मिलेगी पंचकर्म उपचार की सुविधा

Panchakarma treatment Hamirpur: हमीरपुर के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में अब वर्ष भर पंचकर्म पद्धति से…

8 hours ago

Hamirpur News: नादौन में पर्यटन को बढ़ावा, मुख्यमंत्री सुक्खू की दूरगामी योजना से होगा विकास

Nadoun tourism development: हिमाचल प्रदेश का नादौन कस्बा, जो शिमला-मटौर फोरलेन नेशनल हाईवे और अटारी-हमीरपुर-मंडी…

8 hours ago

Education: 525 प्राइमरी स्कूल होंगे मर्ज, 500 प्रिंसिपलों की नियुक्ति की तैयारी

  Himachal education reforms: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा सुधार के तहत अब दो किलोमीटर से…

8 hours ago