इंडिया

1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद रोहतांग में बरामद

 

ANI/New Delhi। 1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद हिमाचल के रोहतांग में बरामद हुए हैं। रोहतांग दर्रा में 56 साल पहले विमान हादसा हुआ था। भारतीय वायुसेना का एएन-12 विमान दुर्घटना का शिकार हुआ था। इस हादसे में चार सैनिकों की मौत हो गई थी। इन सभी चार सैनिकों की लाश 56 साल बाद बरामद हुई है।

भारतीय सेना की ज्वाइंट टीम ने बरामद किए शव
भारत के सबसे लंबे समय से चल रहे सर्च ऑपरेशंस में से एक था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी कि शवों को भारतीय सेना के डोगरा स्काउट्स और तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू के कर्मियों की ज्वाइंट टीम ने बरामद की है।

तीन शवों की हुई पहचान
सात फरवरी 1968 में टर्बोप्राप यातायात विमान चंडीगढ़ से लेह जाते समय कहीं गायब हो गया था। इसमें 102 सेना से जुड़े लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि बरामद किए गए शवों में से तीन की पहचान मलखान सिंह, सिपाही नारायण सिंह और क्राफ्टमैन थॉमस चरण के नाम से हुई है।

साल 2018 में मिले थे विमान के अवशेष
2018 में, 6,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ढाका ग्लेशियर बेस कैंप में विमान के अवशेष और एक सैनिक के शव की खोज की गई थी। यह पुनर्प्राप्ति पर्वतारोहियों की एक टीम द्वारा की गई थी, जो 1 जुलाई, 2018 को शुरू किए गए चंद्रभागा -13 शिखर पर सफाई अभियान का हिस्सा थे।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

हिरासत में सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, मचा सियासी घमासान, दिल्‍ली सीएम को मिलने से रोका

New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…

3 hours ago

iPhone डिलीवरी के बाद कैश देने के बजाय कर दी डिलीवरी बॉय की हत्या

  Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…

4 hours ago

Boss बना रहे थे टार्गेट पूरा करने का दवाब, एरिया मैनेजर ने फंदे से लटककर दे दी जान

सुसाइड नोट पर उच्‍चाधिकारियों पर आरोप पत्‍नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…

4 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

6 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

7 hours ago

शिव सेना नेता और अभिनेता गोविंदा को लगी अपनी ही रिवॉल्वर से गोली, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…

7 hours ago