Categories: इंडिया

CM नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता ने पद्मश्री अवॉर्ड लेने से किया इनकार

<p>ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता ने पद्मश्री पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्मश्री पुरुस्कार के लिए उनके नाम की घोषणा की थी। उनको इस पुरस्कार को देने की घोषणा साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए की गई थी।</p>

<p>गीता मेहता ने पुरस्कार नहीं लेने का ऐलान करते हुए कहा, &#39;मुझे पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया, यह मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। हालांकि मुझे यह पुरस्कार लेने से इनकार करते हुए बहुत दुख हो रहा है, क्योंकि यह पुरस्कार उस समय दिए जाने की घोषणा की गई है, जब आम चुनाव बेहद करीब आ गए हैं। इस पुरस्कार की टाइमिंग सही नहीं है। पुरस्कार लेने से इनकार करना मेरे और सरकार दोनों के लिए शर्मिंदगी की बात है। इसका मुझे हमेशा अफसोस रहेगा।&#39;</p>

<p>उन्होंने इसका ऐलान अमेरिका के न्यूयॉर्क से इसकी घोषणा की है। आपको बता दें कि नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता अब अमेरिका की नागरिक हैं। इस बार सरकार ने कुल 11 विदेशी नागरिकों को यह पुरस्कार देने का ऐलान किया है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

54 mins ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

1 hour ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

2 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

15 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

20 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

20 hours ago