Follow Us:

CM नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता ने पद्मश्री अवॉर्ड लेने से किया इनकार

समाचार फर्स्ट |

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता ने पद्मश्री पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्मश्री पुरुस्कार के लिए उनके नाम की घोषणा की थी। उनको इस पुरस्कार को देने की घोषणा साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए की गई थी।

गीता मेहता ने पुरस्कार नहीं लेने का ऐलान करते हुए कहा, 'मुझे पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया, यह मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। हालांकि मुझे यह पुरस्कार लेने से इनकार करते हुए बहुत दुख हो रहा है, क्योंकि यह पुरस्कार उस समय दिए जाने की घोषणा की गई है, जब आम चुनाव बेहद करीब आ गए हैं। इस पुरस्कार की टाइमिंग सही नहीं है। पुरस्कार लेने से इनकार करना मेरे और सरकार दोनों के लिए शर्मिंदगी की बात है। इसका मुझे हमेशा अफसोस रहेगा।'

उन्होंने इसका ऐलान अमेरिका के न्यूयॉर्क से इसकी घोषणा की है। आपको बता दें कि नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता अब अमेरिका की नागरिक हैं। इस बार सरकार ने कुल 11 विदेशी नागरिकों को यह पुरस्कार देने का ऐलान किया है।