Categories: इंडिया

हिमाचल में पर्यटकों पर लगा बैन, देश में सभी विदेशी फ्लाइटों पर लगी रोक

<p>देश और दुनिया में जानलेवा कोरोना वायरस (COVID 19) ने जिस प्रकार से दहशत फैलाई है, वैसी पहले कभी किसी बीमारी ने नहीं फैलाई। भारत समेत विश्व के 160 से ज्यादा देश जहरीले वायरस से बेहद परेशान और आतंकित है क्योंकि अब तक पूरी दुनिया में 9 हजार 222 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत सरकार ने गुरुवार को बड़े फैसले लेते हुए फ्लाइटों पर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी सभी देशी और विदेशी पर्यटकों पर बैन लगा दिया है।</p>

<p>हिमाचल सरकार के मुखिया जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब की तर्ज पर ट्रांसपोर्ट सर्विस को भी बाहरी राज्यों के लिए बंद करने के लिए संकेत दिए हैं। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक इस पर विचार नहीं है। कल इसके लिए फैसला लिया जाएगा।</p>

<p>वहीं केंद्र सरकार के फैसले के मुताबिक, 22 मार्च से कोई भी विदेश से भारत नहीं आ पाएगा।&nbsp; भारत सरकार ने एक सप्ताह के लिए सभी फ्लाइट्स को किया प्रतिबंधित लगा दिया है। विदेश से आने वाली सभी क&zwj;मर्शियल फ्लाइटों के भारत आने पर बैन कर दिया है। राज्यों के प्रायवेट सेक्टर के कर्मचारी दफ्तर नहीं आएंगे, घर से करेंगे काम। 65 साल के बुजुर्ग और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर पर ही रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।</p>

<p>दिल्ली सरकार ने सभी रेस्टोरेंट को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया है। जो रेस्टोरेंट चालू रहेंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान दिल्ली के लोग रेस्टोरेंट में जाकर खाना नहीं खा सकेंगे। हालांकि इस दौरान रेस्टोरेंट से घर पर खाना मंगवा सकेंगे। वहीं, पंजाब में आज रात से सभी बसों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं.. रेलवे रियायती टिकट जारी नहीं करेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

1 hour ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

2 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

2 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

2 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

2 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

2 hours ago