इंडिया

CM भूपेंद्र पटेल की टीम में 24 मंत्री, रूपाणी के मंत्री ‘साइडलाइन’

गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को अपनी पूरी कैबिनेट टीम तैयार कर ली। इस बार मंत्रिमंडल में नो रिपीट फॉर्मूला लागू हुआ और ज्यादातर नए नेताओं को मंत्री पद पर तरजीह दी गई। राजभवन में दोपहर 1:30 बजे हुई शपथ में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 10 कैबिनेट और 14 राज्य मंत्री हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की 22 मंत्रियों वाली पूरी टीम बाहर हो गई है, इनमें पूर्व उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शामिल हैं। नई कैबिनेट की पहली मीटिंग कुछ देर में होगी जिसमें माना जा रहा है कि प्रोफाइल का बंटवारा किया जाएगा।

ग़ौरतलब है कि शनिवार 11 सितंबर 2021 को विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। रविवार 12 सितंबर को भूपेंद्र पटेल के नाम पर सीएम पद के लिए पार्टी ने मुहर लगाई थी। सोमवार को उन्होंने अपने पद की शपथ ली थी।

 

Samachar First

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

2 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

2 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

19 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

19 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

19 hours ago