Categories: इंडिया

हरियाणा रोडवेज की हड़ताल खत्म, शनिवार से चलेंगी बसें

<p>16 अक्टूबर से चल रही हरियाणा रोडवेज की हड़ताल 18 दिन बाद ख़त्म हो गई है। अब जल्द ही हरियाणा सहित बाकी राज्यों में भी रोडवेज की बसें फिर से अपनी सुविधाएं देती नज़र आएंगी। हालांकि, शुक्रवार को तो बसें चालू होने की ख़बर नहीं है, लेकिन कर्मचारियों के मुताबिक बसें कल यानी शनिवार से चलने शुरू होंगी।</p>

<p>दरअसल, शुक्रवार को इस संदर्भ में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने कर्मचारियों को हड़ताल ख़त्म करने को कहा। कोर्ट ने साफ लहज़े में कहा जब तक वे अपनी हड़ताल ख़त्म नहीं करते तब तक उनकी कोई बात नहीं सुनी जाएगी। प्रदेश वासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी हड़ताल ख़त्म करें, उसके बाद उनकी मांगों पर विचार होगा। यानी कि कोर्ट ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनने को तैयार है, लेकिन उन्हें पहले हड़ताल ख़त्म करनी थी।</p>

<p>ग़ौरतलब है कि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी सरकार द्वारा 720 निजी बसों को परमिट दिए जाने का विरोध कर रहे थे। इस कारण 16 अक्टूबर को रोडवेज के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इससे पूरे राज्य में तो परिवहन सेवाएं प्रभावित हुई ही, साथ ही साथ बाकी राज्यों में रोडवेज की बसें नहीं चली। रोडवेज की इस हड़ताल का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा था। अब दिवाली से पहले हड़ताल खत्म होने से लोगों को राहत मिलने वाली है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

11 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

32 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

16 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago