लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस, 19-20 नवंबर को मंडी और हमीरपुर में करेगी बैठक

<p>लोकसभा चुनावों को लेकर दोनों ही मुख्य दलों बीजेपी और कांग्रेस ने कमर कस ली है। शिमला लोकसभा सीट के बाद 19 को मंडी और 20 नवंबर को हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई गई है। बैठक में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी, गुरकीरत सिंह, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह भी मौजूद रहेंगे।</p>

<p>बैठक में जिला और मंडल स्तर के नेताओं को बुलाया गया है। जिसमें जहां पदाधिकारीयों को लोकसभा चुनावों में डट जाने के टिप्स दिए जाएंगे तो वहीं टिकट पर भी राय ली जाएगी। मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए मंडी में बैठक होगी जबकि, हमीरपुर संसदीय सीट के लिए ऊना में बैठक आयोजित की जाएगी। ये जानकारी कांग्रेस पार्टी महासचिव नरेश चौहान ने दी है।</p>

<p>उधर, कांग्रेस पार्टी की शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक हो चुकी है। जिसमें कांग्रेस मे पूर्व विधायक सोहन लाल सुरेंदर गर्ग, अमित नंदा, पूर्व मंत्री धनी राम शांडिल, विनोद सुल्तानपुरी, गंगू राम मुसाफिर मोहन लाल ब्राक्टा और रेणुका के विधायक एवं पूर्व सीपीएस विनय कुमार के नाम आलाकमान को भेजने की सूचना है। दूसरी तरफ बीजेपी के पूर्व मंत्री रूप दास कश्यप, सुरेश कश्यप, राजीव सहजल, मौजूद सांसद वीरेन्द्र कश्यप या एचएन कश्यप पर दांव खेला सकती है।</p>

Samachar First

Recent Posts

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

5 mins ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

12 mins ago

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

  800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

23 mins ago

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

2 hours ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

3 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

4 hours ago