Categories: इंडिया

UP: बारिश से 15 लोगों की मौत, 133 मकान ध्वस्त

पिछले 3 दिनों में उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और आंधी के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 15 लोग और 23 जानवर मारे गए। जबकि पिछले 4 दिनों में बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण 133 इमारतें ध्वस्त हो गई। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिए हैं।

कुल मिलाकर 35 गांव प्रभावित हुए हैं। कानपुर में गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद बाढ़ जैसी स्थिति देखी जा रही है। भारी बारिश प्रभावित हुए जिलों में उन्नाव, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, बाराबंकी, हरदोई, खीरी, गोरखपुर, कानपुर नगर, पीलीभीत, सोनभद्र, चंदोली, फिरोजाबाद, मऊ और सुल्तानपुर शामिल हैं।

इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि शनिवार को लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, झारखंड, कोंकण और गोवा, मध्य कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना भी बताई है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago