कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम को लेकर छिड़ी हिंसा में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि राम रहीम की सारी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी और पंचकूला में जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई राम रहीम की संपत्ति से की जाएगी। हाईकोर्ट ने यह फैसला डेरा के समर्थकों के उग्र होने पर लिया है।

मीडिया की भरपाई करेगी प्रदेश सरकार

इसी कड़ी में मीडिया के नुकसान पर प्रदेश सरकार ने भी फैसला लिया है कि हिंसा में मीडिया कर्मियों और उनका जितना भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई प्रदेश सरकार करेगी। हालांकि, सार्वजनिक संपत्ति को लेकर प्रदेश सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है।

पंचकूला में 17 लोगों की मौत, 100 घायल

बता दें कि पंचकूला में भड़की हिंसा के बाद मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जो संख्या पहले 3 या 4 बताई जा रही थी वह अब बढ़कर 17 हो गई है। इसके अलावा अब सिरसा में एक की मौत होने की खबर आ रही है।

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…
सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…
हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…
शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…
नेरवा। जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…
कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…