इंडिया

हिमालय में ग्लोबल वार्मिंग का खतरा, दोगुना हुई ग्लेशियर से बनने वाली झीलें

ग्लोबल वार्मिंग के कारण पूरी दुनिया में मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। जल-वायु परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर पृथवी के बर्फिले इलाकों में देखा जा रहा। इसी कड़ी में पिछले 40 सालों में हिमालय के ग्लेशियरों में भी भारी बदलाव दर्ज किया गया है।

हमिरपुर एनआईटी के प्रोफेसर चंद्र प्रकाश के अध्ययन के मुताबिक उच्च हिमालय और पीर पंजाल की पर्वत श्रेणियों में 1,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की झीलें पिछले 40 सालों में दोगुनी हो गई हैं। 1971 में इन की संख्या 77 थी जोकि अब बढ़ कर 155 हो गई है। और तो और पहले की झीलों का क्षेत्रफल भी बढ़ा है।

प्रोफेसर नें ये अध्ययन इंडियन रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट के डाटा और नासा की 1971 की कोरोना एरियल फोटोग्राफ की मदद ने किया है। सबसे ज्यादा बदलाव चिनाब नदी के बेसिन में रिकार्ड हुआ है। यहां 1971 में 14 झीलें थी जोकि अब बढ़ कर 48 हो गई हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि ये बदलाव ज्यादा बारिश, भूस्खलन और ग्लेशियरों के पिघलने से हो रहा है। ग्लेशियर झीलों के टुटने से जान-मान का खतरा भी पैदा हो गया है।

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

60 mins ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

1 hour ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

1 hour ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

1 hour ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

1 hour ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

17 hours ago