इंडिया

अब कैसे उतारेंगे बुरी नजर? नींबू के दाम सुनकर दांत हो जाएंगे खट्टे!

लोगों की बुरी नजर उतारने वाले नींबू को इन दिनों खुद महंगाई की नजर लग गई है। गर्मियों में अपने रस से लोगों की थकान मिटाने वाले नींबू के दाम सुनकर ही अब तो लोगों को चक्कर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी बढ़ते ही नींबू के दाम भी बढ़ गए हैं। दिल्ली के कई इलाकों में नींबू 300 से 350 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। ऐसे में लोगों को एक नींबू के 10 से 12 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि गर्मी अधिक बढ़ने से नींबू की डिमांड भी अधिक बढ़ गई है। अप्रैल की शुरूआत में ही नींबू 250 रुपये प्रति किलो मिल रहा था। लेकिन एक सप्ताह के भीतर ही नींबू 120 रुपये प्रती किलो महंगा हो गया है। बात करें हिमाचल कि तो हिमाचल प्रदेश में भी नींबू के दाम 200 रुपये पार कर चुके हैं।

बात दें कि आमतौर पर अक्सर गर्मियों में नींबू के दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन बेमौसम बारिश से भी ये महंगा हो जाता है।  लेकिन इस बार नींबू के भाव बढ़ने के दूसरे कई कारण हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को माना जा रहा है। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने के कारण और मंडियों में आवक घटने के कारण नींबू के भावों में बढ़ोतरी हो रही है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

6 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago