इंडिया

मैं हिंदू हूं, हिंदुत्ववादी नहीं, कांग्रेस की ‘महंगाई हटाओ महारैली’ में बोले राहुल गांधी

राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस ने ‘महंगाई हटाओ’ महारैली का आयोजन किया। इस रैली में सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी ने भी भाग लिए। इसके अलावा कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं ने भी रैली को संबोधित किया। सभी नेताओं ने एक के बाद एक जमकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी में रैली में एक बार फिर हिंदू और हिंतुत्व का मुद्दा उठाते हुए लोगों को हिंदू और हिंदुत्व का अंतर समझाया।

राहुल गांधी ने कहा, जो हिंदू होता है वह हर धर्म को मानता है लेकिन जो हिंदुत्ववादी होता है वह किसी धर्म को नहीं मानता। वह सिर्फ हिंसा में विश्वास रखता है। मैं हिंदू हूं हिंदुत्ववादी नहीं, मैं अहिंसा में विश्वास रखता हूं। महात्मा गांधी हिंदू थे और गोडसे हिंदुत्ववादी था। चाहे कुछ भी हो जाए हिंदू सत्य को ढूंढता है। उसकी राह पूरी जिंदगी भर सच ढूंढने में निकलती है, महात्मा गांधी ने पूरी जिंदगी सच को ढूंढने में निकाली, अंत में हिंदुत्ववादी ने उनकी छाती में तीन गोलियां दागी। हिंदुत्ववादियों को सत्य से कुछ लेना देना नहीं है। हिंदुत्ववादी सत्ता के भूखे होते हैं। 2014 से हिंदुत्ववादी सत्ता में है और हिंदू सत्ता से बाहर। हमें इन हिंदुत्ववादियों को सत्ता से हटाकर हिंदुओं को सत्ता में लाना है।

उन्होंने कहा आप सब हिंदू हो, हमें डराया नहीं जा सकता, हम मौत से नहीं डरते। हिंदुत्ववादी को सिर्फ सत्ता चाहिए, सत्य नहीं। उनका रास्ता सत्याग्रह नहींस सत्ता ग्रह है। हिंदू अपने डर का सामना करता है, वो शिव की तरह अपने डर को पी जाता है। ये देश हिंदुओं का देश है हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज इस देश में महंगाई, दर्द, दुख है तो ये काम हिंदुत्ववादियों ने किया है। हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए। उन्होंने कहा, ”रैली महंगाई के बारे में है, बेरोजगारी के बारे में है, आम जनता को जो दर्द हो रहा है उसके बारे में है। देश की आज जो हालत है वह सबको दिख रहा है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। पूरा का पूरा ध्यान चार-पांच पूंजीपतियों पर है। हिन्दुस्तान के सारे इंस्टिट्यूशन एक संगठन के हाथ में है।”

राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश को तीन-चार पूंजीपति चला रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री पूंजीपतियों का काम कर रहे हैं। नोटबंदी हुई, जीएसटी लागू किया गया, काले कानून बनाए गए और कोरोना के समय देश की जनकी की हालत देखी। अगर इन चीजों पर बोलने से पहले मैं आज आपसे एक दूसरे बात करना चाहता हूं। देश के सामने कौन सा युद्ध है। युद्ध कौन सी विचारधाराओं के बीच में है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

19 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

29 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

42 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

53 mins ago

संजौली मस्जिद विवाद: स्थानीय लोगों को पार्टी बनाए जाने पर 4 बजे आएगा फैसला

Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…

1 hour ago