इंडिया

मैं ही हूं पार्टी की पूर्णकालिक अध्यक्ष, CWC की बैठक में बोलीं सोनिया गांधी

लंबे समय बाद सोनिया गांधी की अध्यक्षता में शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक हुई। बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस मौके पर सोनिया गांधी ने पार्टी में पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग करने वाले असंतुष्ट नेताओं (जी-23) को संदेश देते हुए कहा कि अगर आप मुझे ऐसा कहने की अनुमति देते हैं तो मैं कहती हूं कि मैं ही पार्टी की पूर्णकालिक अध्यक्ष हूं। मुझसे सीधी बात करने के लिए मीडिया का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। आप सीधे मुझसे आकर बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में संगठन चुनाव पर भी काम चल रहा है और जल्द इसका खाका सामने होगा।

सोनिया गांधी ने कहा कि हम बहुत सी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा तभी सफलता मिलेगी। वहीं, मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि संसद के जरिए तीन काले कानून पास हुए 1 साल से अधि का समय हो गया है। मोदी सरकार उन्हें पारित कराने में अड़ी हुई थी ताकि कुछ कंपनियों को लाभ हो सके। ‘किसानों को तीन कानूनों से रौंदा जा रहा, निजी कंपनियों के लाभ के लिए कृषि कानून लाए गए हैं। केंद्र सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। देश के आर्थिक सुधार के नाम पर मोदी सरकार के पास एक ही विकल्प बचा है और वो है सबकुछ बेचो। इसी के तहत देश की बड़ी संपत्तियों को मोदी सरकार बेच रही है।

लखीमपुर खीरी हिंसा पर बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि ये घटना स्तब्ध कर देने वाली है। ये भाजपा की मानसिकता को दिखाती है कि वे कैसे इसे देखती है। किसान आंदोलन को लेकर भाजपा की सोच क्या है एक बार फिर ये सामने आया है।

वहीं, खबर है कि कांग्रेस संगठन चुनाव की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो सकती है और अगले साल अक्टूबर तक कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल सकता है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

3 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

3 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

10 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

10 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

10 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

10 hours ago