इंडिया

बिना चीर-फाड़ के बच्चे के पेट से निकाला 2 रुपये का सिक्का, डॉक्टरों ने किया कमाल

झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार को एक आठ साल के बच्चे के पेट से बिना चीर-फाड़ के डॉक्टरों ने सिक्का निकाला। बच्चा सिकेल सेल ट्रेट का मरीज है, जिसने गलती से खेल-खेल में 2 रूपये का एक सिक्का 2 दिन पहले ही निगल लिया था। जिसके बारे में बच्चे के परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी। जब बच्चे के पेट में दर्द होने लगा तो उसने अपने माता-पिता को ये बात बताई।

बच्चे के पिता परामर्श के लिये बच्चे को लेकर रांची के राज हस्पताल में डॉ. रवीश रंजन के पास आये। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. रवीश रंजन ने मरीज का एक्स-रे करवा के देखा और पाया की सिक्का पेट में फंसा हुआ है। मरीज के परिजनों की सहमति से डॉ. रवीश रंजन ने तुरंत मरीज की एंडोस्कोपी कि और बिना किसी चीर-फाड़ के सिक्के को मरीज के पेट से बाहर निकाल लिया।

इलाज के बाद बच्चा बिलकुल स्वस्थ है और उसे तुरंत ही छुट्टी दे दी गयी। डॉक्टर ने कहा कि अक्सर ही बच्चे ऐसी गलती कर जाते है। जहां छोटे बच्चे तो कुछ बोल ही नहीं पाते और बड़े बच्चे भी ऐसी गलती कर के परिजनों के डर के वजह से उन्हें बताते नहीं है। ऐसे में माता-पिता एवं परिजनों को ये ध्यान देना चाहिए की अगर बच्चा खाना नहीं खाये, बार-बार उल्टियां करें या पेट में दर्द की शिकायत करें तो तुरंत जांच करा के ये सुनिश्चित कर लेना चाहिए की बच्चे ने कोई वस्तू तो नहीं निगल ली है। कई बार माता-पिता बच्चे के ऐसी शिकायत को समझ नहीं पाते और नजरअंदाज कर देते है। इसकी वजह से बच्चे गंभीर परिस्थियों और बिमारियों से ग्रसित हो जाते है।

Manish Koul

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago