तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए ईरान में फंसे भारतीयों को लाने के लिए भारतीय सेना का विमान वहां से भारतियों लेकर भारत लौट आया है। भारत ने वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान वहां था जो मंगलवार को हिंडन एयरबेस पहुंचा। विमान में विशेषज्ञ चिकित्सा दल भी गया था। इस विमान में 58 हज यात्री हैं जो ईरान के शहर तेहरान से लाए गए हैं। ईरान में करीब दो हजार भारतीय रह रहे हैं। वायुसेना ने ट्वीट कर बताया था कि इस विमान ने हिंडन एयरबेस से सोमवार रात 8.30 बजे उड़ान भरी।

विमान भारतीय नागरिकों को लेकर मंगलवार सुबह हिंडन एयरबेस ही लौटेगा जहां क्वारंटीन (अलग स्थान) समेत अन्य चिकित्सा सुविधाएं स्थापित की गई हैं। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में ईरान में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। वहां करीब 237 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब सात हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। पिछले दो हफ्तों के दौरान सी-17 ग्लोबमास्टर का यह दूसरा इस तरह का बचाव अभियान होगा।

27 फरवरी को भारतीय वायुसेना का यह विमान चीन के शहर वुहान से 76 भारतीयों और 36 विदेशियों को निकालकर आया था। यह विमान इस संकट से सामना करने के लिए चिकित्सा सामग्री लेकर चीन गया था। सी-17 ग्लोबमास्टर भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा सैन्य विमान है। यह हर मौसम में बड़े युद्धक उपकरणों, सैनिकों और मानवीय सहायता सामग्री को लंबी दूरी तक ले जाने में सक्षम है।

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…