Categories: इंडिया

सीमा पर तनाव के बीच भारतीय लड़के ने पाकिस्तान की लड़की से रचाई शादी

इन दिनों भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तनाव जोरों पर है। जिस कारण से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में दरार आ गई है। इन सब घटनाओं के बीच एक भारतीय लड़के ने पाकिस्तान की लड़की से शादी करके मिसाल पेश की है। भारतीय नौजवान पलविंदर सिंह (33) हरियाणा के अंबाला का रहने वाला है जबकि लड़की किरण सरजीत कौर (27) पाकिस्तान के सियालकोट की रहने वाली है। दोनों ने शनिवार को एसजीपीसी के एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाजों के साथ शादी की।

इन दोनों की शादी साल 2016 में तय हुई थी लेकिन पाकिस्तान ने पलविंदर को वीजा देने से मना किया जिसके चलते दोनों परिवारों में ये तय हुआ की लड़की वाले भारत आकर शादी करेंगो। कौर की 23 फरवरी को पटियाला पहुंचने की योजना पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते विलंबित हो गई।

कौर गुरुवार को समझौता एक्सप्रेस से 45 दिन के वीजा पर पटियाला पहुंची। क्योंकि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने उसे केवल पटियाला के लिए वीजा दिया। ऐसे में वह यहां आई और समाना में अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरी। सिंह और उसके परिवार शादी कार्यक्रम के लिए शनिवार को यहां पहुंचे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के कार्यकारी सदस्य जरनैल सिंह करतारपुर भी शादी में पहुंचे और उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को एसजीपीसी की ओर से सिरोपा भेंट किया।

लड़के और लड़की के परिजनों ने बताया की हमारे रिश्तेदार पंजाब और हरियाणा में रहते हैं और हम अपनी बेटी की शादी इसलिए अपने रिश्तेदारों में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों की सरकारों से अपील करते हैं कि दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हों लड़ाई से कुछ नहीं मिलेगा। दोनों देशों के लोग अमन चाहते हैं। यहां की बेटियां वहां शादी कर सकें और वहां की बेटियां यहां आ सके बस यही चाहते हैं।

Samachar First

Recent Posts

वोटर कार्ड नहीं है तो वैकल्पिक दस्तावेज के साथ करें मतदान: डीसी

धर्मशाला : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि देहरा विधानसभा उपचुनाव…

47 mins ago

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

18 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

18 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

18 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

18 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

1 day ago