Categories: इंडिया

IRCTC होटल घोटाला: लालू और तेजस्वी को CBI ने जारी किया समन

<p>पूर्व रेल मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव यादव और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। CBI ने IRCTC के 2 होटलों की देखभाल का ठेका एक निजी फर्म को सौंपने के दौरान हुए&nbsp; भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ के लिए लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी को नोटिस भेजा है।</p>

<p>लालू और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव से यह पूछताछ दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में होगी। सीबीआई ने लालू प्रसाद को 11 सितंबर को और तेजस्वी यादव को 12 सितंबर को पूछताछ के लिए सुबह 11 बजे हाजिर होने का नोटिस जारी किया है।</p>

<p>CBI का कहना है कि निजी कंपनी को अवैध तरीके से लाभ पहुंचाया गया है। रांची और पुरी में होटलों के विकास, रखरखाव और संचालन के लिए बोली प्रक्रिया में कथित धोखाधड़ी की गई, जिसके बदले में लालू को पटना में 3 एकड़ का प्लॉट रिश्वत के तौर पर दिया गया। मौजूदा समय में इस जमीन पर मॉल का निर्माण हो चुका है।</p>

<p>आपको बता दें कि ED ने मंगलवार को ही लालू यादव की बेटी मीसा भारती का दिल्ली स्थित फार्महाउस धनशोधन के एक मामले में जब्त कर लिया था। ED ने कहा कि भारती और उनके पति शैलेश ने नकली कंपनी के माध्यम से धन जुटाकर पालम फार्म्स नामक फार्महाउस खरीदा था।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

19 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

19 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

19 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

19 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

19 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago