Categories: इंडिया

इवांका ट्रंप पहुंचीं भारत, मोदी संग GES की ओपनिंग में लेंगी हिस्सा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप मंगलवार सुबह हैदराबाद पहुंचीं। वह आज यानी मंगलवार को ही यहां शुरू होने वाले ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट (GES 2017) में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक एम महेंदर रेड्डी ने बताया कि इवांका मंगलवार तड़के शमशाबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं और 29 नवंबर की शाम लौट जाएंगी। पीएम मोदी भी दोपहर बेगमपेट हवाई अड्डे पर उतरेंगे और हेलीकॉप्टर से मियापुर पहुंचेंगे। हैदराबाद मेट्रो परियोजना का उद्घाटन और कूकापटली में ट्रेन में सफर के बाद मियापुर लौटेंगे।

शहर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करते हुए 10 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें तेलंगाना पुलिस की आतंक-रोधी इकाई आक्टोपस, माओवादी-रोधी बल ग्रेहाउंड्स के जवान भी शामिल हैं। 50 डॉग स्क्वायड और तोड़फोड़ रोधी बल की 40 टीमें भी तैनात हैं।

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक एम महेंदर रेड्डी ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन के लिए सभी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सम्मेलन में भारत, अमेरिका और अन्य देशों के 1,500 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

14 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago