Categories: इंडिया

J&K: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद- दो आतंकी ढेर

<p>जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए जबकि एक जवान घायल हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों&nbsp; की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने रात में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के रतनीपुरा इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।</p>

<p>अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में बदल गया। सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को भी मार गिराने में सफलता पाई है।</p>

<p>सूत्रों के अनुसार, इस दौरान 4 से 5 आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं। एतिहातन इलाके में मोबाइल और इंटरनेट सर्विस को बंद कर दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना के 50 आरआर, 10 पीएआरए, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने रत्नीपोरा क्षेत्र में दो से चार आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट इनपुट के बाद एक कॉर्डन-एंड-सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। अधिकारी ने कहा, &quot;गोलियों के प्रारंभिक आदान-प्रदान के दौरान, तीन सैनिकों को चोटें आईं और उन्हें तुरंत सेना के 92 बेस अस्पताल, बादामीबाग श्रीनगर ले जाया गया, जहां उनमें से दो ने बाद में दम तोड़ दिया।&quot;</p>

<p>&nbsp;इस आतंकी हमले में मारे गए सैनिकों की पहचान 50 आरआर के कमांडो बलजीत सिंह और 10 पैरा के नाइक सईद के रूप में की गई है। घायल की पहचान हवलदार चंदर पाल के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक दो आतंकवादी भी मारे गए है और हथियार के साथ उनके शव घटनास्थल से बरामद किए गए है़। मारे गए आतंकियों की पहचान अल बद्र के कमांडर अरजमद गुलजार तथा काकापोरा के समीर के रूप में की गई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

8 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago