झारखंड की राजधानी रांची में माओवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। यह मुठभेड़ रांची से करीब 40 किमी की दूरी पर स्थित दश्म फॉल थाना क्षेत्र के जंगल में हुई। यह इलाका नक्सल प्रभावित है।

मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा कई अन्य जवानों को भी गोलियां लगी हैं, वे घायल हैं। रांची एसएसपी अनीश गुप्ता, डीआईजी एवी होमकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

बता दें कि सुरक्षा बलों को इस इलाके में नक्सलियों के घुसने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'मैं उन दोनों जगुआर जवानों को सलाम करता हूं जिन्होंने आज मुठभेड़ में अपनी जान गंवा दी। झारखंड में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसें ले रहा है और हम इसे जड़ से उखाड़ फेंकने के बाद ही चैन से बैठेंगे।'

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…