Categories: इंडिया

अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले का खुलासा करेगी पुलिस

<p>जम्मू कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के मामले को सुलझाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस इस संबंध में रविवार शाम को बड़ा खुलासा करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में शामिल पूरे आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है और दक्षिण कश्मीर पुलिस ने इस संबंध में ओवर ग्राउंड वर्कर्स के पूरे जत्थे को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन्हें बिना हथियार वाले आतंकी बता रही है।</p>

<p>सूत्रों ने बताया कि इन आतंकियों ने ही अमरनाथ यात्रियों पर हमले के लिए फंड की व्यवस्था की थी। उन्होंने बताया कि कॉल डिटेल्स की जांच के बाद पुलिस ने इन ओवर ग्राउंड वर्कर्स को पकड़ा है। ये लोग आपसी बातचीत में कोर्ड वर्ड्स का इस्तेमाल करते थे। इसी कारण इन पर पुलिस का ध्यान गया। वहीं, पुलिस से बचने के लिए ये आतंकी आसपास के घरों या फिर नालियों में छुप जाया करते थे।</p>

<p>बता दें कि आतंकियों ने 10 जुलाई की रात 8.20 बजे अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया था, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री जख्मी हो गए थे। इस हमले के मास्टर माइंड अबु इस्माइल सहित हमले में शामिल लश्कर ए तैयबा के तीन आतंकी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए लश्कर कमांडर अबु दुजाना के बाद अबु इस्माइल को ही लश्कर की कमान सौंपी गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट, अब देहरा का भाग्योदय निश्चित : सीएम

देहरा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक…

6 hours ago

ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग: डीसी

धर्मशाला, 05 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारी बारिश के चलते ब्यास नदी…

6 hours ago

शिक्षा विभाग में खाली पदों को जल्द भरने के साथ कम संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज: रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कम संख्या वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग मर्ज करने जा रहा है।…

6 hours ago

लुहरी डैम प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने की उपायुक्त शिमला से मुलाकात

शिमला: लुहरी जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त शिमला कार्यलय पहुंचा.…

6 hours ago

शिमला पुलिस ने 15 महीने में किये 1000 ड्रग पैडलर गिरफ्तार

नशे के कारोबारियों की खैर नहीं है, क्योंकि शिमला पुलिस एक के बाद एक नशे…

6 hours ago

सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब पूरी तरह से दादागिरी पर आ गई है: बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

6 hours ago