इंडिया

कॉन्ट्रैक्टर की हत्या पर घिरी कर्नाटक की बीजेपी सरकार, मंत्री पर दर्ज हुआ केस

कॉन्ट्रैक्टर संतोष पाटिल की हत्या के मामले में कर्नाटक की भाजपा सरकार घिरती नजर आ रही है। इस मामले में कर्नाटक सरकार के मंत्री केएस ईश्वरप्पा और उनके सहयोगियों बासवराज और रमेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में मंत्री के खिलाफ अलग से एफआईआर भी कई गई है। यही नहीं सीएम बसवराज बोम्मई ने भी उन्हें तलब किया है। बोम्मई ने कहा, ‘ईश्वरप्पा के खिलाफ एआईआर दर्ज की गई है। मैं सभी जानकारियां ले रहा हूं। ईश्वरप्पा से मैं फोन पर बात करूंगा और उन्हें बुलाऊंगा। फिलहाल एफआईआर दर्ज कर ली गई है।’

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस मामले की जानकारी हाईकमान को भी दी है। ताजा जानकारी के मुताबिक सरकार में शामिल कई मंत्री भी चाहते हैं कि ईश्वरप्पा अपने पद से इस्तीफा दे दें। इस बारे में फैसला सीएम बसवराज बोम्मई और पार्टी को लेना है कि ईश्वरप्पा का इस्तीफा ले लिया जाए या नहीं। ईश्वरप्पा और उनके सहयोगियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। संतोष पाटिल के भाई प्रशांत की शिकायत पर उडुपी में यह केस दर्ज किया गया है। बता दें कि ईश्वरप्पा पर संतोष पाटिल ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

संतोष पाटिल उडुपी के एक लॉज में मृत पाए गए थे। संतोष पाटिल के भाई ने उनकी मौत के लिए मंत्री ईश्वरप्पा को जिम्मेदार ठहराया है। प्रशांत पाटिल ने कहा, ‘मेरे भाई की मौत के जिम्मेदार ईश्वरप्पा हैं। उन्होंने संतोष से घूस की मांग की थी। इसके बाद उस पर मानहानि का केस दायर किया गया था। पाटिल को धमकियां भी दी गई थीं।’ आरोप है कि आत्महत्या से पहले संतोष पाटिल ने अपने दोस्तों वॉट्सऐप मेसेज किया था कि वह अपनी जान देने जा रहा है और इसके लिए ईश्वरप्पा को जिम्मेदार ठहराया था।

पुलिस के मुताबिक संतोष पाटिल ने अपनी पत्नी से कहा था कि वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा रहा है और 11 अप्रैल को निकला था। इसके बाद से ही उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। फिर उसका शव उडुपी के लॉज में पाया गया। उसके दो दोस्त भी उसी लॉज में ठहरे थे, लेकिन वे अलग कमरे में थे।

Balkrishan Singh

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

2 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

2 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

2 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

8 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

9 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

9 hours ago