Categories: इंडिया

केरल बना 4 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे वाला देश का पहला राज्य, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

<p>केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। कन्नूर हवाई अड्डे के साथ ही केरल भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां 4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।</p>

<p>मुख्यातिथियों द्वारा सुबह 10 बजे हवाई अड्डे से पहली उड़ान रवाना की गई। एयर इंडिया के विमान ने 180 यात्रियों के साथ अबु धाबी के लिए उड़ान भरी। सभी यात्रियों को कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (KIAL) की ओर से उपहार भी दिया गया।</p>

<p>जानकारी के अनुसार तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और कोझिकोड के बाद यह चौथा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। अबु धाबी के लिए उड़ान भरने से पहले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें राजनेताओं समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।</p>

<p>यहां से पहले दिन के लिए 2 उड़ानें निर्धारित की गई थी। इस एयरपोर्ट से संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर के अलावा हैदराबाद, बेंगलुरू और मुंबई के लिए भी घरेलू उड़ानें संचालित होंगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

5 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

5 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

6 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

6 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

7 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago