Categories: इंडिया

जानिए क्या होता है ‘मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट’ और इससे जुड़ी बड़ी बातें…

लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होने जा रही है। चुनाव आयोग रविवार शाम 5 बजे लोकसभा और विधानसभा चुनावों का ऐलान कर सकता है। दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 7-8 चरणों में हो सकते हैं।

इसके साथ ही देश भर में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट भी लागू हो जाएगा। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के लागू होते ही सरकारी कामकाज रुक जाते हैं और सरकार कोई भी बड़ा कदम नहीं उठा सकती। यहां तक कि वह जनहित के लिए कोई नई योजना भी शुरू नहीं कर सकती। आइए जानते हैं क्या होती है चुनाव आचार संहिता और इससे जुड़ी बड़ी बातें। साथ ही जानें इसका पालन न करने का क्या हो सकता है परिणाम ।

क्या होती है आचार संहिता :

चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही वहां चुनाव आचार संहिता (model code of conduct) लागू हो जाती है। चुनाव आचार संहिता के लागू होते ही सरकार और प्रशासन पर कई अंकुश लग जाते हैं। सरकारी कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक निर्वाचन आयोग के कर्मचारी बन जाते हैं।

आचार संहिता लगने के बाद प्रधानमंत्री या मंत्री अब न तो कोई घोषणा कर सकते हैं, न शिलान्यास, लोकार्पण या भूमिपूजन कर सकते हैं।

सरकारी खर्च से ऐसा कोई आयोजन नहीं होगा, जिससे किसी भी दल विशेष को लाभ पहुंचे।

प्रत्याशी और राजनीतिक पार्टी को रैली, जुलूस निकालने, मीटिंग करने के लिए इजाजत पुलिस से लेनी होती है।

जिन्हें चुनाव आयोग ने परमिशन ना दी हो वो मतदान केंद्र पर नहीं जा सकते हैं। राजनीतिक दलों की हरकत पर चुनाव आयोग पर्यवेक्षक नजर रखते हैं।

सरकारी गाड़ी या एयर क्राफ्ट का इस्तेमाल मंत्री नहीं कर सकते हैं। सरकारी बंगले का या सरकारी पैसे का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के दौरान नहीं किया जा सकता है।

कोई भी घटक दल वोट पाने के लिए जाति या धर्म आधारित अपील नहीं की कर सकता, अगर ऐसा कोई करता है तो उसे दंडित किया जा सकता है। राजनीतिक पार्टियों को अपने कार्यकर्ताओं को आइडेंटी कार्ड देना होता है।

अगर नियमों का पालन नहीं किया तो :

अगर कोई उम्मीदवार इन नियमों का पालन नहीं करता तो चुनाव आयोग उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई कर सकता है, उसे चुनाव लड़ने से रोका जा सकता है, उम्मीदवार के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज हो सकती है और दोषी पाए जाने पर उसे जेल भी जाना पड़ सकता है।

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

1 hour ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

2 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

3 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

3 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

18 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

18 hours ago