Categories: इंडिया

लद्दाख: बर्फीले तूफान में अब तक 7 की मौत, 3 की तलाश जारी

<p>जम्मू-कश्मीर के लेह लद्दाख में उस जगह से शनिवार को 2 और शव बरामद किए गये जहां दो ट्रक हिमस्खलन की चपेट में आ गये थे। इसके साथ ही हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 7 हो गई है।</p>

<p>राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि खारदुंगला हिमस्खलन स्थल से 2 और शव बरामद किए गए हैं। इस हादसे में कुल 10 लोग दबे थे जिनमें से अब तक कुल 7 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि शेष 3 लोगों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि शवों को जनस्कार तहसील तक विमान से ले जाने के लिए प्रबंध किए गए हैं।</p>

<p>उन्होंने बताया कि बीआरओ ने बर्फ में लोगों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर अपने कर्मियों एवं मशीनरी को राहत कार्य में लगा दिया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना एवं राज्य आपदा मोचन बल कर्मी भी बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।</p>

<p>अभी तक 7 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि 3 लापता लोगों की तलाश जारी है। तापमान में भारी गिरावट की वजह से ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

32 mins ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

6 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

7 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

7 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

7 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

8 hours ago