Categories: इंडिया

भारी बारिश के चलते असम के 3 जिलों में भूस्खलन, 20 लोगों की मौत, कई घायल

भारी बारिश के बीच असम के तीन जिलों में हुए भूस्खलन में 20 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार सुबह 3.30 बजे के करीब पेश आई है। मृतक मुख्य रूप से दक्षिणी असम के बराक घाटी क्षेत्र के तीन अलग-अलग जिलों से हैं। कई अन्य घायल हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। भूस्खलन के कारण मरने वालों में कछार जिले के सात, हैलाकांडी जिले के सात और करीमगंज जिले के छह लोग शामिल हैं। इस इलाके में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस वजह से मंगलवार को बराक घाटी क्षेत्र में भूस्खलन हो गया, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई।

कछार जिले में लगातार बारिश के कारण मंगलवार को भूस्खलन हुआ। इस हादसे में तीन नाबालिगों समेत एक परिवार के सात लोग एक घर के नीचे दब गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सात शव निकाल लिए गए हैं। करीमगंज जिले में भूस्खलन के कारण एक परिवार के 5 लोगों सहित 6 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, हैलाकांडी जिले में दो भूस्खलन के हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जिला प्रशासन को घायल व्यक्तियों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाने और मृतक व्यक्तियों के अगले परिजनों को अनुग्रह राशि देने करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि असम पहले से ही बड़े पैमाने पर बाढ़ से जूझ रहा है, जिससे लगभग 3.72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। कई लोग राहत शिविर में शरण लिए हुए हैं। बाढ़ से गोलपारा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, इसके बाद नागांव और होजाई जिला है। बाढ़ में 9 लोगों की मौत हो गई है और 348 गांव जलमग्न हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा है कि लगभग 27,000 हेक्टेयर में फसलें खराब हो गई हैं। हालांकि, बारिश थमने के बाद बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या 11 से घटकर 3 हो गई है। गोलपारा जिले में बाढ़ से 1.48 लाख लोग प्रभावित हैं।

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

2 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

2 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

5 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

5 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

6 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

19 hours ago