Categories: इंडिया

पहले ही दिन बंद पड़ी मेट्रो, बीच रास्ते में उतारे यात्री

<p>अभी एक दिन पहले लखनऊ में मेट्रो को हरी झंडी दिखाई गई और बुधवार को पहले दिन ही इसकी हवा निकल गई। दरअसल, बुधवार को लखनऊ मेट्रो पहले ही दिन तकनीकी खराबी की शिकार हो गई। इसके बाद यात्रियों को बीच सफर ही उतारा दिया गया। जानकारी के मुताबि तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो को आलमबाग स्टेशन के पास रोकना पड़ा।</p>

<p>पहले दिन मेट्रो में सफर कर रहे मुसाफिर इससे घबरा गए। करीब 1.30 घंटे मेट्रो खड़ी रही और उसके बाद इमरजेंसी गेट से सीढ़ी लगाकर मुसाफिरों को मेट्रो की पटरी पर उतारा गया। मेट्रो की पटरी से करीब 300 मीटर पैदल चलकर वो अगले स्टेशन दुर्गापुरी पहुंचे, जहां से दूसरी ट्रेन से उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर भेजा गया। खराब मेट्रो को तकनीकी खराबी की जांच के लिए डिपो ले जाया जाएगा। फिलहाल मेट्रो की दो लाइनों में से एक चल रही है।</p>

<p>इससे पहले मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रूप से मेट्रो का उद्घाटन किया था। कल वीआईपी लोगों ने मेट्रो के सफर का आनंद उठाया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा था कि यूपी के आठ और प्रमुख शहरों में भी जल्द ही मेट्रो सेवा पर काम शुरू होगा। लेकिन, लखनऊ मेट्रो में पहले ही दिन आई इस खराबी से इस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

3 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

3 hours ago

पूर्व सरकार की फ्री बिजली योजना को बंद करने की तैयारी कर रही है सरकार: जयराम ठाकुर

प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को…

3 hours ago

KL ठाकुर व्यापारी, काम करवाने के बावजूद सरकार की पीठ में छुरा घोंपा: CM

कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता :…

3 hours ago

होशियार के राज और राग जानती है देहरा की जनता: कमलेश

पूर्व निर्दलीय विधायक ने किया कलंकित, मुख्यमंत्री से करवाना चाहते थे गलत काम प्रदेश के…

3 hours ago

विकास का समय लग रहा उपचुनावों में: नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…

19 hours ago