लद्दाख में एक बड़ा और दुखद हादसा पेश आया है। यहां तुरतुक सेक्टर में सेना के जवानों को ले जा रहा एक वाहन सड़क से नीचे श्योक नदी में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में करीब 26 जवान सवार थे जिनमें से 7 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई है। जबकि कई सैनिकों के घायल होने खबर है। घायलों को एयरक्राफ्ट के जरिए चंडीगढ़ में पश्चिमी कमान के अस्पताल लाया जा रहा है।
वहीं, हादसे को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी शोक जताया है। सीएम जयराम ने ट्विट करते हुए लिखा, “लद्दाख के तुरतुक सेक्ट में हुए वाहन हादसे में भारतीय सेना के 7 जवानों के शहीद होने की खबर अत्यंत दुखद है। इश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। अन्य घायल जवानों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं।”
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…