Categories: इंडिया

केरल: बाढ़-बारिश से 3 लाख से ज्यादा बेघर, अब तक 324 की मौत, PM ने किया हवाई सर्वे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ की आपदा से जूझ रहे केरल का शनिवार को हवाई सर्वे किया। मोदी विशेष विमान से शुक्रवार की रात तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे। राजभवन में विश्राम करने के बाद वह सुबह कोच्चि पहुंचे जहां उन्होंने हालातों का जायजा लिया। इस दौरान मोदी ने प्रधानमंत्री ने केरल के लिए 500 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने के का ऐलान किया है।

वहीं इससे पहले लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हवाई सर्वे सुरक्षित न होने संबंधी सुरक्षा अधिकारियों की सलाह पर प्रधानमंत्री समेत केरल के राज्यपाल जस्टिस(सेवानिवृत) पी सदाशिवम, मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन और अन्य अधिकारी नौसेना के हवाई अड्डे से वापस हो गये थे।

अब तक 324 लोगों ने गंवाई जान

बता दें कि बाढ़ प्रभावित केरल के हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य में लगातार हो रही बारिश की वजह से अब तक 324 जानें जा चुकी हैं, जबकि दो लाख लोग बेघर हो चुके हैं। पूरे राज्य में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। राज्य में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना ऑपरेशन 'करुणा' चला रहा है। 5 Mi-17V5 और तीन अन्य हेलिकॉप्टर के जरिए पथानामथिट्टा, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिले में फंसे लोगों को बचाया गया है।

केरल में लगातार बारिश के कारण आई प्रलंयकारी बाढ़ के कहर से अब तक 324 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 2,875 लोग बेघर हो गए हैं। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के कोल्लम, पथनमथिट्टा, कोट्टायम, इडुकी, एर्नाकुलम, पलक्कड़, कोझिकोड और वायनाड जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

9 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

9 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

9 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

9 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

9 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

13 hours ago