Categories: इंडिया

अगले 48 घंटे में दस्तक देगा मानसून! इन इलाकों में हो सकती हैं तेज बारिश

<p>देर से ही सही, मॉनसून का काउंट-डाउन शुरू हो गया है। अगले 48 घंटे में ये केरल पहुंच जाएगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल है। इससे पहले दक्षिण भारत के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। केरल, कर्नाटक, तमिनलाडु और आंध्रप्रदेश में मॉनसून से पहले की तेज बारिश हो रही है। इसके अलावा उत्तर भारत में राजस्थान, हिमाचल, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।</p>

<p>भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से से आने वाली हवाओं से मानसून के आगे बढ़ने और इसे मज़बूत होने में मदद मिल रही है। अगर यहीं स्थिति बन रही तो अगले 48 घंटे में केरल तट पर तेज बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, गोवा में यह 12 जून को दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई है। इससे किसानों को खरीफ फसल की बुआई में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि इस साल मानसून छह दिन लेट हैं। आम तौर पर केरल में मानसून की पहली बारिश 1 जून के आस-पास शुरू हो जाता है।</p>

<p>इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका- मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में चेतावनी देते हुए कहा है कि नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तेज गर्म हवाओं (लू) से जल्द राहत मिलेगी। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में गर्म हवाएं अब धीरे-धीरे कम हो रही है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

1 hour ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

2 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

4 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

4 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

5 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

18 hours ago