<p>ट्रेनों में खराब खाना परोसे जाने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। इस साल अक्‍टूबर, 2018 तक रेलवे को खराब खाने की 7 हजार से ज्‍यादा शिकायतें मिली हैं। यह जानकारी बुधवार को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहाई की ओर से लोकसभा में दी गई।</p>
<p>उन्‍होंने एक लिखित सवाल के जवाब में बताया कि इस साल अक्‍टूबर तक 7,500 से अधिक लोगों ने खराब खाने की शिकायत की है। इसमें सबसे अधिक 6,261 शिकायतें इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म (IRCTC) के जरिए मिली हैं। अधिकतर लोगों ने दूध और पानी को लेकर शिकायतें की हैं। राजेन गोहाई ने बताया कि ऐसे वेंडर्स पर सख्‍त एक्‍शन भी लिए गए हैं और करीब 155 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया है।</p>
<p>उन्‍होंने बताया कि 2,322 वेंडर्स को चेतावनी दी गई है। जबकि एक वेंडर के कॉन्‍ट्रैक्‍ट को रद्द कर दिया गया है। वहीं, 555 शिकायतें निराधार हैं।</p>
<p>गौरतलब है कि इसी साल भारतीय रेलवे ने एक खास सुविधा मुहैया कराई है। इस सुविधा के तहत ट्रेनों में पक रहे खाने का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। यानी आपको किचन में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, भारतीय रेलवे ने खराब खाने को लेकर आ रही श‍िकायतों को दूर करने के लिए यह फैसला लिया है।</p>
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…