देश में कोरोना की रफ्तार धीमी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में 88 दिनों के बाद कोरोना वायरस के सबसे कम मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 53 हजार 256 मामले दर्ज किए गए हैं और 1 हजार 422 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे घुटने टेक दिए हैं।

इसके बाद देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 99 लाख 35 हजार 221 पर पहुंच गई है। देश में 24 घंटे में 78 हजार 190 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इसी के चलते इस वायरस से अब तक संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 88 लाख 44 हजार 199 है।

वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 7 लाख पर पहुंच गई है। इस समय 7 लाख 02 हजार 887 मामले अभी भी एक्टिव हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 3 लाख 88 हजार 135 है। देश में अब तक 28 करोड़ 00 लाख 36 हजार 898 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…
कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…
दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…
राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…
विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…