इंडिया

सरकार की इस योजना से किसानों को मिल रहा दोगुना फायदा, सस्ते में लगवा सकते हैं सोलर पंप

भारत में खेती करने में आने वाले मुख्य परेशानियों में सिंचाई की सही व्यवस्था न होना है। एक तरफ दिन-प्रतिदिन पानी की कमी की समस्या बढ़ती जा रही है। वहीं, नई तकनीकों के इस्तेमाल से खेती करने में लागत मूल्य काफी बढ़ जाता है। इन समस्याओं से बचने के लिए सरकार किसानों के लिए एक नई योजना लेकर आई है। इसके तहत, सिंचाई के लिए सोलर पंपों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के तहत सोलर पंप की खरीद पर किसानों को अनुदान देती है। सरकार सोलर पंपों की खरीद पर अलग-अलग छूट का लाभ किसानों को दे रही है।

सोलर पंप पर मिल रही सब्सिडी…

केंद्र सरकार के अलावा, राज्य सरकारें सोलर पंप लगवाने के लिए किसानों को 50 से 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही हैं। इसमें प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत हरियाणा सरकार किसानों को सोलर पंप की खरीद पर 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है। इसमें कुल 5,614 सोलर पंप लगाए जाएंगे जो कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा।

बन सकता है आमदनी का दूसरा जरिया…

इस योजना की खास बात है कि इसमें सोलर पंप के जरिए कम खर्च में सिंचाई का मौका तो मिलता ही है। साथ ही स्कीम की मदद से किसान 2 मेगावाट तक का सोलर प्लांट भी लगा सकते हैं। इस प्लांट में बनने वाली सौर बिजली को 25 सालों तक बिजली विभाग को बेचने की सुविधा भी दी जाती है। इस तरह, किसान कम लागत में खेती करने की सुविधा के साथ-साथ बिजली उत्पादन करके दोगुना लाभ भी कमा सकते हैं।

इस तरह से कर सकते हैं आवेदन…

हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजना का लाभ उठाने के लिए राज्य सरकार के ऑफिशियल सरल पोर्टल saralharyana.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन सुबह 11 बजे से किया जा सकता है और आवेदन 20 दिसंबर से शुरू हो चुका है। इसके अलावा, अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर-1800-180-3333 भी कॉल कर सकते हैं।

Vikas

Recent Posts

कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम

जिला चम्बा के पांगी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांग्रेस पार्टी के…

26 mins ago

मण्डी के आकाश वर्धमान टेक्सटाइल में बने वाईस प्रेजिडेंट

जिले के सरकाघाट उपमंडल में बलद्वाड़ा के रहने वाले आकाश ठाकुर ने एक नया आकाश…

30 mins ago

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

3 hours ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

7 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

7 hours ago