Categories: इंडिया

नीदरलैंड और पोलेंड सहित अन्य देशों ने भी बढ़ाए हाथ, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स सहित भेजे कई मेडिकल उपकरण

कोरोना वायरस की जंग से लड़ने के लिए भारत को अन्य देशों से पूरा सहयोग मिल रहा है। संकट की इस घड़ी में भारत के साथ अन्य देश पूरी मजबूती से खड़े नजर आ रहे हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत के लिए ऑक्सजीन संकट सहित मेडिकल उपकरण की कमी को पूरा करने के क्षेत्र में कई देश भारत की सहायता करने के लिए आगे आए हैं। यूएस, फ्रांस, ब्राजील और यूके के बाद अब स्विट्जरलैंड, पोलेंड, नीदरलैंड और बैंकॉक भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। इन देशों से भी कई विमानों के जरिए राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

पोलेंड ने भारत को इस महामारी से लड़ने के लिए लगभग 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की खेप भेजी गई है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता, अरिंदम बागची ने इस समर्थन के लिए यूरोपीय देश को धन्यवाद कहा है। वहीं, नीदरलैंड भी संकट की इस घड़ी में भारत के साथ खड़ा है। यहां से एक फ्लाइट के जरिए 449 वेंटिलेटर, 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और अन्य मेडिकल उपकरण आज भारत भेजे गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, अरिंदम बागची ने कहा कि नीदरलैंड की तरफ से अगले कुछ दिनों में बचे हुए मेडिकल उपकरण भारत भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम इस मदद के लिए नीदरलैंड का धन्यवाद करते हैं।

बैंकाक से भी भारत को मेडिकल उपकरण भेज गए हैं। भारतीय वायु सेना के सी -17 विमान ने बैंकाक से पनागर एयर बेस (पश्चिम बंगाल) तक 4 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनरों को एयरलिफ्ट किया है। इसके अलावा स्विट्जरलैंड दूतावास ने जानकारी देते हुए बताया कि स्विट्जरलैंड से भारत के लिए कई सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और 50 वेंटिलेटर भेजे हैं, जिसकी कीमत CHF 3 मिलियन यानि लगभग अमरीकी डालर 3.3 मिलियन है।

Samachar First

Recent Posts

टमाटर 140 रुपये किलो, त्‍योहरी सीजन में झटका

Tomato prices in Himachal: हिमाचल प्रदेश में त्योहारी सीजन के बीच सब्जियों के दामों में…

15 mins ago

आईपीएस अधिकारी बताक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 36.50 लाख ठगे

Kullu fake IPS officer fraud: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से…

37 mins ago

12 एचएएस अधिकारियों के तबादले, ओशिन को भाषा एवं कला विभाग में तैनाती

12 HAS Officers Transferred: राज्य सरकार ने देर शाम 12 एचएएस अधिकारियों के तबादले…

2 hours ago

जानें कैसे रहेगा मंगलवार का दिन

मेष (Aries) आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का…

2 hours ago

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

15 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

16 hours ago