Categories: इंडिया

मुंबई के अंधेरी में ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, 2 घायल

<p>मुंबई के अंधेरी इलाके में सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक रोड ओवरब्रिज का स्लैब गिर गया, जिसके बाद मौके पर 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं। ये ब्रिज अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास था, जिसके कारण अंधेरी से विरार जाने वाली ट्रेनों के संचालन को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7.30 बजे अचानक से ये ब्रिज गिर गया। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। 10 से 15 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं।</p>

<p>मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के अनुसार, ये ब्रिज अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि हम जल्द से जल्द बचाव कार्य चला रहे हैं। इस ब्रिज का नाम गोखले ब्रिज है। रोड ओवरब्रिज का मलबा गिरने से रेलवे ट्रैक पर OHE प्रभावित हुई है, जिसके कारण यातायात पर फर्क पड़ा है। अंधेरी से विले पार्ले जाने वाली सभी 4 लाइनें बंद कर दी गई हैं। ब्रिज गिरने के कारण मुंबई के मशहूर डब्बावालों का काम भी ठप हो गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में उपचाराधीन

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

58 seconds ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

35 mins ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

2 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

4 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

4 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

5 hours ago